[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशगुरुग्राम में भारी बारिश के बाद 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद 25 अगस्त को Work From Home की एडवाइजरी

by Kalpana Pandey
0 comments

गुरुग्राम में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 25 अगस्त 2026 को Work From Home की एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी के तहत कॉर्पोरेट ऑफिस, सरकारी और निजी स्कूलों व संस्थानों को अपने कर्मचारियों और स्टाफ को घर से काम करने के लिए मार्गदर्शन देने की सलाह दी गई है।

प्रशासन के मुताबिक, इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नागरिक एजेंसियों को सड़कों व नालों की मरम्मत और रखरखाव का काम सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

You may also like