
नेपाल: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ के तेज बहाव में टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में कई वाहन और अन्य सामान बह गए।
अचानक आए पानी के तेज बहाव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाढ़ की चपेट में आने से कई जलविद्युत परियोजनाओं और आसपास की बस्तियों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।
सीमा क्षेत्र में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल बाढ़ से हुए कुल नुकसान और प्रभावित लोगों की संख्या का विस्तृत आंकड़ा सामने नहीं आया है।