Home ट्रेंडिंगनेपाल में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए सरकार और शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए सरकार और शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच महाराष्ट्र के कई नागरिकों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आई है। फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नेपाल के पोखरा में फंसी शिवसेना की उप जिला प्रमुख मेघा चोरगे और उनके साथियों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नेपाल में मौजूदा हालात की जानकारी ली और सभी को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

सातारा, महाबलेश्वर और पुणे के नागरिक फंसे

एकनाथ शिंदे ने बताया कि सातारा, महाबलेश्वर और पुणे समेत महाराष्ट्र के कुछ नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं। वहीं, कुछ लोगों के संपर्क में नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है और उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

मदद के लिए नेपाल रवाना हुई शिवसेना की टीम

इस बीच युवासेना नेता राहुल कनाल समेत शिवसैनिकों की एक टीम राहत और मदद के लिए नेपाल रवाना हुई है। टीम स्थानीय स्तर पर फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों तक मदद पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी में सहयोग करेगी।

शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और शिवसेना की टीमें आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि नेपाल में फंसे सभी महाराष्ट्रवासियों को सुरक्षित महाराष्ट्र वापस लाया जाए।

महाराष्ट्र सरकार की नजर हालात पर

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद बने हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फंसे नागरिकों से संपर्क साधने और उनकी लोकेशन की जानकारी जुटाने के साथ-साथ सुरक्षित निकासी के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

You may also like