
उज्जैन: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया।
रक्षाबंधन के अवसर पर बाबा महाकाल को विशेष रूप से राखी अर्पित की गई और उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
सवा लाख लड्डुओं का लगाया भोग
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। विशेष पूजन-अर्चन और श्रृंगार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर हुए इस विशेष आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया।