गोरखपुर : गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खोराबार क्षेत्र के भैसहा के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित SUV कार फोरलेन से नीचे उतर गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। दुर्घटना में चालक ओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वासुकी और प्रवीण ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि कार सवार बिहार से अयोध्या जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।