
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने शहरभर में PG और छात्र आवासों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने छात्रों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई।
मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, बिल्डिंग मालिकों ने कथित तौर पर ज्यादा किराये की आमदनी के लालच में भवन निर्माण से जुड़े नियमों की अनदेखी करते हुए अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण कराया था। हादसे के बाद अवैध निर्माण और छात्र आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।