
चंदौली: चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई।
पुलिस के मुताबिक, CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम की तकनीकी निगरानी के जरिए इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए।
पुलिस की ओर से बताया गया कि साल 2026 में अब तक कुल 519 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.52 करोड़ रुपये है।