
पुणे। पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा शुरू हो गई है। ढोल-ताशों की गूंज के बीच फूलों से आकर्षक रूप से सजाए गए मयूररथ से बप्पा का प्रस्थान हुआ। पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी वाले रथ के साथ गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
गणेशोत्सव के अवसर पर वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति पर आधारित भव्य मंदिर तैयार किया गया है। इसी प्रेम मंदिर परिसर में दगडूशेठ गणपति बप्पा दस दिनों तक विराजमान रहेंगे।
बप्पा के स्वागत के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोलियों से स्वागत की राह सजाई गई है। ढोल-ताशों की गूंज के बीच चल रही यह भव्य शोभायात्रा प्रेम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद बप्पा की विधिवत स्थापना की जाएगी।