Home देशनिलेश राणे का हमला: किशोरी पेडणेकर की उम्मीदवारी रद्द हो, ठाकरे परिवार ने मुंबई में फूट डालने की राजनीति की

निलेश राणे का हमला: किशोरी पेडणेकर की उम्मीदवारी रद्द हो, ठाकरे परिवार ने मुंबई में फूट डालने की राजनीति की

by Real Khabren
0 comments
निलेश राणे का हमला: किशोरी पेडणेकर

मुंबई, ९ जनवरी: शिवसेना विधायक निलेश राणे ने उबाठा गुट की उम्मीदवार किशोरी पेडणेकर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। राणे का आरोप है कि पेडणेकर ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी अपने नामांकन पत्र में छुपाई है।

राणे ने बताया कि २०२३ में पेडणेकर पर दो आपराधिक मामले दर्ज हुए थे और वे फिलहाल जमानत पर हैं, इसके बावजूद उन्होंने चुनाव आयोग को यह जानकारी नहीं दी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, ऐसी स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। राणे ने कहा कि पेडणेकर को नैतिकता के आधार पर चुनाव से हट जाना चाहिए, अन्यथा शिवसेना कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
राणे ने इन मामलों में विस्तार से बताया कि पहला मामला कोविड काल में बॉडीबैग घोटाले से जुड़ा है। मुंबई महानगरपालिका ने १६०० रुपए की बॉडीबैग ६७१९ रुपए में खरीदी, जिसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ। दूसरा मामला एसआरए प्रोजेक्ट से संबंधित है।

राणे ने आरोप लगाया कि पेडणेकर ने टिकट पाने के लिए उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे को धमकी देकर टिकट हासिल किया। उन्होंने कहा कि जनता को विचार करना चाहिए कि जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वे महानगरपालिका में जनता की सेवा करेंगे या लूट करेंगे।

ठाकरे परिवार और मुंबई विकास पर राणे की टिप्पणी

निलेश राणे ने उद्धव और राज ठाकरे पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि वे मुंबई के विकास की बजाय शहर और महाराष्ट्र में फूट डालने वाले मुद्दे उठाते हैं। राणे ने सवाल किया कि इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद ठाकरे परिवार ने मुंबई के लिए कौन-से ठोस विकास कार्य किए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई पर कब्जा करने की राजनीति केवल अपने घर चलाने के लिए की जा रही है। साथ ही बालासाहेब ठाकरे के स्मारक के पास आदित्य और अमित ठाकरे द्वारा चैनल को इंटरव्यू देना उस स्थान की पवित्रता का अपमान है।

You may also like

Leave a Comment