सुपर 8 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अहमदाबाद में प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पंड्या के शॉट से गेंद सीधे सिराज के घुटने पर जाकर लगी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द हुआ।

मोहम्मद सिराज को इस वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। सिराज को टीम में मुख्य तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बैकअप के तौर पर रखा गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट सिराज की चोट और उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। उम्मीद की जा रही है कि मुकाबले से पहले उनकी स्थिति को लेकर अपडेट सामने आएगा।