वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का चैंपियन आज तय होने वाला है। फाइनल मुकाबले में भारत ए और बांग्लादेश ए की टीमें आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज खिताबी जंग थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेली जाएगी। भारतीय टीम जहां अपनी ट्रॉफी बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं बांग्लादेश ए अजेय अभियान के साथ इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
कप्तान राधा यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। भारत ए ने पहले पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया और फिर सेमीफाइनल में श्रीलंका ए को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। उस मुकाबले में तनुजा कंवर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटककर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी तरफ, बंगलादेश की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। फहीमा खातून की कप्तानी में बांग्लादेश ए की गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आई है, जिसने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए को हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
अब सभी क्रिकेट फैंस की नजर इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी है कि क्या भारत ए अपनी बादशाहत कायम रख पाएगा या बांग्लादेश ए अजेय रहते हुए नया इतिहास रचेगा। यह मैच आज दोपहर 12:30 बजे भारतीय समयानुसार Sony Sports Network पर देखा जा सकता है। साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।