Home स्पोर्ट्सक्रिकेटटी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज डबल हेडर, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह पर बड़ा इम्तिहान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज डबल हेडर, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह पर बड़ा इम्तिहान

by Suhani Sharma
0 comments

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। सुपर-8 चरण में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक निर्भर करेगी।
पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में होगा, जहां साउथ अफ्रीका का सामना वेस्ट इंडीज से होगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं और नेट रन रेट भी शानदार है। हालांकि इस मैच में जीत के बाद भी किसी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्का नहीं होगा, लेकिन हारने वाली टीम के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
दूसरा और दिन का सबसे चर्चित मुकाबला शाम 7 बजे चेन्नई में खेला जाएगा, जहां भारत की भिड़ंत जिम्बाम्बे से होगी। भारत के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी, जिससे नेट रन रेट पर भी असर पड़ा है।

टीम इंडिया को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही उसे अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। अगर भारत और साउथ अफ्रीका अपने-अपने बाकी मैच जीत जाते हैं तो दोनों टीमें अंतिम चार में पहुंच सकती हैं। लेकिन अगर अंक बराबर होते हैं तो फैसला नेट रन रेट से होगा, जहां फिलहाल भारत की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।
टीम मैनेजमेंट की नजरें ओपनर अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। चार मैचों में महज 15 रन बनाने वाले अभिषेक के फॉर्म में लौटने की उम्मीद की जा रही है। चेपॉक की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में बल्लेबाजों को धैर्य और समझदारी से खेलना होगा।
कुल मिलाकर आज के दोनों मुकाबले टूर्नामेंट के समीकरण बदल सकते हैं। सेमीफाइनल की जंग में बने रहने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में बड़ी और निर्णायक जीत की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment