Home मनोरंजन27 साल की शादी पर संकट, थलपति विजय की पत्नी ने अफेयर के आरोपों के साथ दायर की तलाक याचिका

27 साल की शादी पर संकट, थलपति विजय की पत्नी ने अफेयर के आरोपों के साथ दायर की तलाक याचिका

by Suhani Sharma
0 comments

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। उनकी पत्नी Sangeetha Sornalingam ने शादी के 27 साल बाद तलाक की अर्जी दाखिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह याचिका चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत दायर की गई है।
संगीता का आरोप है कि विजय का पिछले पांच सालों से एक फिल्म एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि अप्रैल 2021 से यह रिश्ता जारी है, जिसके कारण उन्हें मानसिक और भावनात्मक पीड़ा झेलनी पड़ी। हालांकि, संगीता ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम सार्वजनिक रूप से नहीं लिया है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि विजय कथित तौर पर उस एक्ट्रेस के साथ विदेश यात्रा पर गए थे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी सामने आई थीं। संगीता का कहना है कि इन खबरों और तस्वीरों की वजह से उन्हें और उनके बच्चों को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
संगीता ने अदालत से परमानेंट एलिमनी, ससुराल में रहने का अधिकार और मामले की निजी सुनवाई की मांग की है, ताकि परिवार की निजी बातें सार्वजनिक न हों। फिलहाल इस पूरे मामले पर Thalapathy Vijay की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

You may also like

Leave a Comment