Home राजनीतिसावरकर ने अंग्रेजों की, मोदी कर रहे अमेरिका की ‘जी हुजूरी’ प्रकाश आंबेडकर का बड़ा हमला, बोले- नहीं रुका ‘मुजरा’ तो भारत फिर गुलाम हो सकता है

सावरकर ने अंग्रेजों की, मोदी कर रहे अमेरिका की ‘जी हुजूरी’ प्रकाश आंबेडकर का बड़ा हमला, बोले- नहीं रुका ‘मुजरा’ तो भारत फिर गुलाम हो सकता है

by Suhani Sharma
0 comments

वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Prakash Ambedkar ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार की अमेरिका नीति पर तीखा हमला बोला है। आंबेडकर ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश और आर्थिक नीतियों में अमेरिका का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे देश की स्वायत्तता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह Vinayak Damodar Savarkar ने अंग्रेजों की जी-हुजूरी की थी, उसी तरह आज नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने झुकते नजर आ रहे हैं और उसके इशारों पर काम कर रहे हैं।


आंबेडकर ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे प्रधानमंत्री मोदी टॉयलेट जाने से पहले भी शायद अमेरिका से अनुमति लेते होंगे। उन्होंने कहा कि अगर भारत की नीतियां इसी तरह अमेरिका के दबाव में चलती रहीं, तो यह देश के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है।
प्रकाश आंबेडकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने यह ‘मुजरा’ बंद नहीं किया, तो भविष्य में भारत के फिर से गुलाम बनने का खतरा पैदा हो सकता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस छिड़ने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment