Home राज्यमहाराष्ट्रहिंगोली में कांग्रेस की ‘शेतकरी संघर्ष पदयात्रा’ को मिला बड़ा समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष Harshvardhan Sapkal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

हिंगोली में कांग्रेस की ‘शेतकरी संघर्ष पदयात्रा’ को मिला बड़ा समर्थन, प्रदेशाध्यक्ष Harshvardhan Sapkal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली गई ‘शेतकरी संघर्ष पदयात्रा’ को बड़ा जनसमर्थन मिला। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में यह पदयात्रा कळमनुरी से हिंगोली तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए।
पदयात्रा की शुरुआत पूर्व सांसद राजीव सातव के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते के बाद देश में कृषि उत्पादों के दाम गिर गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस स्थिति के लिए केंद्र की सरकार जिम्मेदार है और सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं।


सपकाळ ने वर्धा से गोवा तक प्रस्तावित शक्तीपीठ महामार्ग को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के हित में नहीं बल्कि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाई जा रही है। उनके अनुसार जब सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन और योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, तब 88 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महामार्ग की आवश्यकता पर सवाल उठता है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की भाजपा-महायुती सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हुई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार आरोपियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।


एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर बोलते हुए सपकाळ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब कच्चे तेल या गैस की कीमतें घटती हैं तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया जाता, लेकिन संकट की स्थिति में कीमतें बढ़ा दी जाती हैं, जिसका बोझ आम जनता पर पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर स्पष्ट नीति बनाने और संसद में इस विषय पर चर्चा करने की मांग भी की।
कळमनुरी से हिंगोली तक निकली इस ‘शेतकरी संघर्ष पदयात्रा’ का समापन हिंगोली में आयोजित एक जनसभा के साथ हुआ, जहां किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

You may also like

Leave a Comment