Home राज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बवाल, लखनऊ में देर रात लगे होर्डिंग्स, 11 मार्च को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से बवाल, लखनऊ में देर रात लगे होर्डिंग्स, 11 मार्च को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

by Suhani Sharma
0 comments

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी के विरोध में सोमवार देर रात शहर के कई प्रमुख चौराहों पर मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज, परिवर्तन चौराहा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के आसपास कई स्थानों पर विशाल होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में संदेश लिखे गए हैं और साथ ही 11 मार्च को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।

होर्डिंग्स में लिखा गया है कि “सनातनियों के आदित्य हैं योगी”। इसके साथ ही विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर भी तीखा हमला बोला गया है। कुछ होर्डिंग्स में उनकी तस्वीर के साथ आपत्तिजनक चित्र भी दिखाया गया है, जिसने मामले को और ज्यादा तूल दे दिया है।

देर रात राजधानी की सड़कों पर अचानक बड़ी संख्या में लगाए गए इन होर्डिंग्स ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। वहीं पोस्टरों में 11 मार्च को लखनऊ में बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है, जिससे प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब सबकी नजरें 11 मार्च को होने वाले संभावित प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

You may also like

Leave a Comment