बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके प्रति दर्शकों का क्रेज भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ ही दिन बाकी हैं, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं, जिनकी एडवांस बुकिंग जोर-शोर से चल रही है।
इसी बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने अपने सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक फिल्म की कहानी, एक्शन और क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखेंगे। खास तौर पर फिल्म के आखिरी 45 मिनट को बेहद दमदार और रोमांचक बताया गया है, जो दर्शकों को सीट से उठने नहीं देंगे।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा। रिव्यू के मुताबिक फिल्म में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। उनका लुक, स्टाइल और एक्शन पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर सकती है और कमाई के नए रिकॉर्ड भी बना सकती है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म दुनियाभर में हजारों करोड़ का कारोबार कर सकती है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। अब सभी की नजरें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं कि आखिर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।