Home देशमुंबई महापौर रितू तावड़े का स्पष्टीकरण महापौर निवास की मरम्मत को लेकर नहीं की कोई मांग

मुंबई महापौर रितू तावड़े का स्पष्टीकरण महापौर निवास की मरम्मत को लेकर नहीं की कोई मांग

0 comments

मुंबई से एक अहम सफाई सामने आई है। मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने महापौर निवासस्थान को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।


महापौर रितू तावड़े ने कहा है कि उन्होंने भायखला स्थित महापौर बंगले की मरम्मत या उससे जुड़ी किसी भी प्रकार की कोई अलग से मांग बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रशासन से नहीं की है।


उन्होंने बताया कि वह आज भी घाटकोपर स्थित अपने निजी निवास पर ही रह रही हैं। महापौर निवास, जो कि महानगरपालिका की संपत्ति है, उसकी देखभाल और आवश्यक मरम्मत से जुड़े सभी निर्णय प्रशासनिक विभाग द्वारा तय प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं।
महापौर ने यह भी अपील की है कि इस पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया को उनके साथ जोड़कर न देखा जाए, क्योंकि इसमें उनका कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है।
इस बयान के बाद महापौर निवास की मरम्मत को लेकर उठ रहे सवालों पर अब स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।

You may also like

Leave a Comment