Home राज्यउत्तर प्रदेशयूपी में ‘वृहद रोजगार मेला-2026’ का आगाज़, 15 हजार पदों पर भर्ती कौशल बढ़ाने के लिए 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

यूपी में ‘वृहद रोजगार मेला-2026’ का आगाज़, 15 हजार पदों पर भर्ती कौशल बढ़ाने के लिए 3 डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च

0 comments

उत्तर प्रदेश में युवाओं के रोजगार और कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने ‘वृहद रोजगार मेला-2026’ का उद्घाटन किया, जहां हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने जा रहे हैं।


इस मौके पर सरकार ने कौशल विकास को डिजिटल रूप से मजबूत करने के लिए तीन अहम प्लेटफॉर्म ‘कौशल दृष्टि’, ‘कौशल दर्पण’ और ‘कौशल दोस्त’ लॉन्च किए। ‘कौशल दृष्टि’ एक मोबाइल ऐप है, जो प्रशिक्षण केंद्रों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करता है। वहीं ‘कौशल दर्पण’ एक एआई-आधारित डैशबोर्ड है, जो कौशल विकास से जुड़ी सभी जानकारियों को एकीकृत करता है। इसके अलावा ‘कौशल दोस्त’ चैटबॉट के जरिए युवाओं को तुरंत सहायता प्रदान की जाएगी।


मंत्री अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए कौशल, आत्मविश्वास और बेहतर संवाद क्षमता बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे करियर के प्रति धैर्य रखें और बिना बेहतर अवसर के नौकरी छोड़ने से बचें।
सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाले न बनें, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी बनें। इसी दिशा में प्रदेश में रोबोटिक्स, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वर्तमान में प्रदेश में करीब 350 आईटीआई संचालित हैं। इनमें से 22 नई आईटीआई शुरू हो चुकी हैं, जबकि अगले सत्र में 30 और आईटीआई खोलने की योजना है।
रोजगार मेले में डिजिटल पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई। इस दौरान 15,000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें लगभग 2,500 युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है।
खास बात यह रही कि इस मेले में दिव्यांगजन, महिलाओं और ‘जीरो पॉवर्टी’ श्रेणी के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे समाज के हर वर्ग को रोजगार के अवसर मिल सकें।

You may also like

Leave a Comment