Home देशमुंबई की मेयर रितु तावड़े ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विकास को लेकर सहयोग का भरोसा

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, विकास को लेकर सहयोग का भरोसा

0 comments
महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर घमासान,

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज एक अहम शिष्टाचार मुलाकात देखने को मिली। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से उनके सरकारी निवास लोकभवन में सदिच्छा भेंट की।


यह मुलाकात महापौर पद संभालने के बाद परंपरागत प्रोटोकॉल के तहत की गई, जिसमें शहर के प्रथम नागरिक के तौर पर राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात की जाती है। इस दौरान महापौर रितु तावड़े ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पर घमासान,


वहीं राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने भी रितु तावड़े को महापौर बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मुंबई के विकास और प्रशासनिक समन्वय पर भी चर्चा हुई।


महापौर ने राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव का लाभ महानगरपालिका के पदाधिकारियों को मिले, इसके लिए प्रतिनिधिमंडल के साथ भविष्य में विस्तृत बैठक के लिए समय देने का अनुरोध भी किया।
इस पर राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि मुंबई के समग्र विकास के लिए राज्यपाल कार्यालय की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment