Home वेब स्टोरीजनारी शक्ति बिल पर संजय राउत के बयान से बढ़ा विवाद, BJP ने बताया महिलाओं का अपमान, माफी की मांग

नारी शक्ति बिल पर संजय राउत के बयान से बढ़ा विवाद, BJP ने बताया महिलाओं का अपमान, माफी की मांग

by Real Khabren
0 comments

नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम कुलकर्णी ने राउत को “राजनीतिक दृष्टि से अज्ञानी” बताते हुए कहा कि नारी शक्ति बिल किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा मुद्दा है।

राम कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बिल पर संसद में चर्चा शुरू हुई, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाना है। ऐसे में इस बिल को किसी एक पार्टी से जोड़ना महिलाओं के सम्मान का अपमान है।
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि संजय राउत के बयान से देश की माताओं और बहनों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि राउत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
नारी शक्ति बिल को लेकर जारी इस बयानबाजी ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, जहां महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment