Home वेब स्टोरीज39वें दिन भी धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर अडिग, 1130 करोड़ पार कर रचा इतिहास

39वें दिन भी धुरंधर 2, बॉक्स ऑफिस पर अडिग, 1130 करोड़ पार कर रचा इतिहास

by Real Khabren
0 comments
39वें दिन भी धुरंधर 2, बॉक्स

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा लगातार कायम है। रिलीज के 39वें दिन भी यह फिल्म मजबूती से डटी हुई है और नई फिल्मों की कड़ी टक्कर के बावजूद शानदार कमाई कर रही है। वीकडेज में हल्की गिरावट के बाद वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।
शनिवार को फिल्म ने करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को भी सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक लगभग 2.87 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1130.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आए हैं। दर्शकों ने फिल्म को पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है।दिलचस्प बात यह है कि जवान, पठान और बाहुबली 2 जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाई है। फिलहाल अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ समेत कई नई फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ का दबदबा अब भी बरकरार है। महीनेभर बाद भी फिल्म का यह प्रदर्शन साफ दिखाता है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।

You may also like

Leave a Comment