Home वेब स्टोरीजशादी की खुशियां मातम में बदली: डीजे के शोर में दब गई मासूम की पुकार, कुएं में गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली: डीजे के शोर में दब गई मासूम की पुकार, कुएं में गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत

by Real Khabren
0 comments
शादी की खुशियां मातम में बदली:

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी समारोह की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में एक 7 वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और चारों तरफ जश्न का माहौल था। डीजे की तेज आवाज और भीड़भाड़ के बीच बच्चा खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन रातभर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।


सुबह जब फिर से खोजबीन शुरू हुई तो घर के पास स्थित एक कुएं में बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर शादी जैसे आयोजनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्कता बरती जाती है।

You may also like

Leave a Comment