Home मुंबईकल्याण स्टेशन पर RPF जवान की बहादुरी, चलती ट्रेन से फिसली महिला और बच्चे को बचाया

कल्याण स्टेशन पर RPF जवान की बहादुरी, चलती ट्रेन से फिसली महिला और बच्चे को बचाया

by Real Khabren
0 comments
कल्याण स्टेशन पर RPF जवान की

मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर RPF जवान की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई हेमंत भरगुडे ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से एक महिला और उसके एक साल के बच्चे की जान बचा ली।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने मासूम बच्चे के साथ चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाली थी। घटना के इस नाजुक पल में एएसआई हेमंत भरगुडे ने बिना समय गंवाए तुरंत दौड़ लगाई और महिला व बच्चे को सुरक्षित बाहर खींच लिया।


इस पूरी घटना का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन जवान की सतर्कता ने उसे टाल दिया।
यह रेस्क्यू “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत किया गया, जो रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान है। महिला ने अपनी और अपने बच्चे की जान बचाने के लिए RPF जवान का आभार व्यक्त किया।
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सुरक्षा में तैनात जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई कई बार बड़ी त्रासदियों को टाल देती है।

You may also like

Leave a Comment