Home दुनियाबारामती में जय अजितदादा पवार का पहला जनता दरबार, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

बारामती में जय अजितदादा पवार का पहला जनता दरबार, लोगों की उमड़ी भारी भीड़

by Kalpana Pandey
0 comments
बारामती में जय अजितदादा पवार का

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता जय अजितदादा पवार ने बारामती में अपने पहले जनता दरबार की शुरुआत की, जहां लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे।


जनता दरबार के दौरान जय पवार ने लोगों की शिकायतें और समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन कर निर्देश दिए और मौके पर ही समस्याओं के समाधान की कोशिश की।


बताया जा रहा है कि बारामती क्षेत्र की जनता की समस्याओं का तेजी से निपटारा करने के उद्देश्य से अब हर गुरुवार को जय अजितदादा पवार जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों से मुलाकात करेंगे।


स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जनता से सीधे संवाद के जरिए प्रशासनिक समस्याओं का समाधान और तेज़ी से हो सकेगा।

You may also like

Leave a Comment