Home दुनियागोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर बीएमसी ने दी श्रद्धांजलि, चर्चगेट स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर बीएमसी ने दी श्रद्धांजलि, चर्चगेट स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की ओर से महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। चर्चगेट स्थित वीर नरिमन मार्ग पर स्थापित गोखले की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर सी और डी प्रभाग समिति के अध्यक्ष आकाश पुरोहित ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। कार्यक्रम में ‘ए’ विभाग के सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाळे तथा महानगरपालिका के उप सचिव सुभाष कांदळकर भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महानगरपालिका अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने गोखले के सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may also like

Leave a Comment