Home दुनियाउल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

by Kalpana Pandey
0 comments
उल्हासनगर सेंट्रल अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गंभीर अवस्था में भर्ती भगवान निबोरे नामक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत से नाराज़ परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टरों तथा अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।


इस घटना से नाराज़ डॉक्टरों ने शनिवार को काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हमला करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं के बीच भय के माहौल में काम करना मुश्किल हो गया है।


डॉक्टरों की हड़ताल का असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई दिया। इलाज के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज घंटों तक अस्पताल परिसर में इंतजार करते नजर आए।


फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।

You may also like

Leave a Comment