Home दुनियाविकास लवांडे पर स्याही फेक के विरोध में NCP शरद पवार गुट का मुंबई में प्रदर्शन, विद्या चव्हाण बोलीं- राज्य में कानून व्यवस्था खत्म

विकास लवांडे पर स्याही फेक के विरोध में NCP शरद पवार गुट का मुंबई में प्रदर्शन, विद्या चव्हाण बोलीं- राज्य में कानून व्यवस्था खत्म

by Kalpana Pandey
0 comments
विकास लवांडे पर स्याही फेक के

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट ने अपने प्रदेश प्रवक्ता और संगठन सचिव विकास लवांडे पर हुई स्याही फेक की घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।


इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और प्रवक्ता विद्या चव्हाण, मुंबई विभागीय अध्यक्ष मिलिंद अण्णा कांबळे और कार्याध्यक्ष सुहेल सुबेदार ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि विकास लवांडे पर हमला करने वाले संग्राम भंडारे और उनके सहयोगी खुद को वारकरी बताते हैं, लेकिन उनका व्यवहार गुंडागर्दी और हिंसक मानसिकता को दर्शाता है। नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगतिशील संस्कृति में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।


मीडिया से बातचीत में विद्या चव्हाण ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और राजनीतिक विरोधियों को डराने का माहौल बनाया जा रहा है।
विद्या चव्हाण ने मंत्री नितेश राणे से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की।


पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

You may also like

Leave a Comment