Home दुनियाशुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी-बिहार से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी-बिहार से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार के बक्सर और एक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, छह मई की रात मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उनकी एसयूवी को रास्ते में रोककर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।


जांच के दौरान पुलिस को हावड़ा के बल्ली टोल प्लाजा से बड़ा सुराग मिला। आरोपियों ने टोल पार करने के दौरान यूपीआई के जरिए भुगतान किया था, जिसके बाद पुलिस उनकी लोकेशन और मूवमेंट तक पहुंच सकी। इसी डिजिटल ट्रेल के आधार पर कोलकाता पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार में दबिश देकर तीनों शूटर्स को हिरासत में लिया।


जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात को बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की, ऐसी जगह चुनी जहां सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं थे और फिर सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया।


इस मामले में सबसे ज्यादा चिंता की बात हत्या में इस्तेमाल हुई ऑस्ट्रियन ग्लॉक-47 एक्स पिस्टल को लेकर है। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस पूरे नेटवर्क के तार अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।


फिलहाल सीआईडी और एसटीएफ की संयुक्त एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment