Home दुनियादेशहित के मुद्दों पर राजनीति बंद हो, विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाए राम कुलकर्णी

देशहित के मुद्दों पर राजनीति बंद हो, विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाए राम कुलकर्णी

by Kalpana Pandey
0 comments

देश में युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से डीजल-पेट्रोल, खाद्य तेल और गैरजरूरी खर्च कम करने की अपील को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राम कुलकर्णी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी नेता रोहित पवार पर निशाना साधा है।


राम कुलकर्णी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री देशहित में जनता से कुछ त्याग और सावधानी बरतने की अपील करते हैं, तो विपक्ष को भी इसे सकारात्मक नजरिए से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का पैसा विदेशों में न जाए, इसी उद्देश्य से पेट्रोल-डीजल की बचत, खाद्य तेल का सीमित उपयोग और एक साल तक सोने की खरीद टालने जैसी बातें कही जा रही हैं।


बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष हर मुद्दे पर केवल राजनीति करने में लगा है। उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक रवैया “बालिश” है। राम कुलकर्णी ने तमिलनाडु में विजय थलपति के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान राहुल गांधी का व्यवहार गंभीर राजनीति के अनुरूप नहीं था।


उन्होंने कहा कि संकट जैसी परिस्थितियों में सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर देशहित को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाज़ी करनी चाहिए।

You may also like

Leave a Comment