
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथों में पहुंच गई है। प्रदेश सरकार की सिफारिश के बाद CBI ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
CBI जांच शुरू होने के बाद बलिया से गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिवार ने राहत की उम्मीद जताई है। आरोपी के परिजनों ने CBI जांच का स्वागत करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें केंद्रीय एजेंसी की जांच पर पूरा भरोसा है। परिवार का दावा है कि जांच में राज सिंह बेगुनाह साबित होगा।
आरोपी राज सिंह के जीजा दुर्गेश प्रताप
सिंह ने कहा कि शुरुआत से ही परिवार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि अब CBI पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगी।
वहीं आरोपी की मां जामवंती ने भी बेटे की बेगुनाही का दावा करते हुए भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन राज सिंह उनके साथ बलिया में मौजूद था और कपड़ों की मार्केटिंग का काम कर रहा था।
मां ने अपने दावे के समर्थन में एक CCTV फुटेज भी जारी किया है। परिवार का कहना है कि सुबह से रात करीब 8 बजे तक राज सिंह उनके साथ था और यही फुटेज CBI को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
जामवंती ने कहा, “मुझे अपनी परवरिश पर पूरा भरोसा है। मेरा बेटा कोई गलत काम नहीं कर सकता।”
अब इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में CBI जांच से नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही आरोपी परिवार द्वारा जारी CCTV फुटेज ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।