Home दुनियामुंबई में सफाई व्यवस्था पर बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे का सख्त एक्शन, विक्रोली के कन्नमवार नगर सफाई चौकी का किया औचक निरीक्षण

मुंबई में सफाई व्यवस्था पर बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे का सख्त एक्शन, विक्रोली के कन्नमवार नगर सफाई चौकी का किया औचक निरीक्षण

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई महानगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे ने बुधवार सुबह विक्रोली पूर्व स्थित कन्नमवार नगर स्वच्छता कर्मी चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद कर जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली।


बीएमसी आयुक्त ने साफ निर्देश दिए कि मुंबई की सड़कों, चौक-चौराहों और आसपास के इलाकों की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कचरा जमा होता है, उन स्थानों का स्थायी समाधान किया जाए और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।


अश्विनी भिडे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उपलब्ध आधुनिक मशीनरी और मानव संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छ मुंबई के लक्ष्य को हासिल करने के लिए फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी और जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी है।


इस दौरान उप आयुक्त प्रशांत गायकवाड, घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के उप आयुक्त किरण दिघावकर, परिमंडल-6 के उप आयुक्त संतोषकुमार धोंडे, सहायक आयुक्त समरीन सय्यद समेत संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment