Home राज्यउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: तीन सगे भाइयों ने नाम बदलकर बनवाए दो-दो पासपोर्ट, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: तीन सगे भाइयों ने नाम बदलकर बनवाए दो-दो पासपोर्ट, मुकदमा दर्ज

by Kalpana Pandey
0 comments
आजमगढ़ में पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: तीन सगे

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पासपोर्ट फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर गांव के रहने वाले तीन सगे भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए दो-दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पासपोर्ट संबंधी अभिलेखों की जांच की। जांच में पता चला कि तीनों भाइयों ने पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नाम और पते में बदलाव करते हुए नए पासपोर्ट हासिल कर लिए।


पुलिस के अनुसार चंद्रजीत यादव ने वर्ष 2014 में पासपोर्ट बनवाने के बाद वर्ष 2018 में “इंद्रजीत” नाम से दूसरा पासपोर्ट जारी कराया। वहीं अमरजीत यादव ने पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाते हुए नाम और पता बदलकर वर्ष 2023 में नया पासपोर्ट बनवा लिया। इसी तरह शिवानंद यादव ने “आनंद यादव” नाम से दूसरा पासपोर्ट हासिल किया।


जांच में सामने आया है कि तीनों ने कथित तौर पर कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव किया और फ्रेश कैटेगरी में नए पासपोर्ट जारी करा लिए। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर का मामला मान रही है।


रौनापार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment