Home दुनियामहायुति में सब ठीक! आनंद परांजपे के शिवसेना प्रवेश पर बोले उदय सामंत NCP नेतृत्व से चर्चा के बाद ही हुआ फैसला

महायुति में सब ठीक! आनंद परांजपे के शिवसेना प्रवेश पर बोले उदय सामंत NCP नेतृत्व से चर्चा के बाद ही हुआ फैसला

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र की महायुति में सबकुछ सामान्य होने का दावा करते हुए शिवसेना नेता और मंत्री उदय सामंत ने बड़ा बयान दिया है।
मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदय सामंत ने साफ कहा कि पूर्व सांसद आनंद परांजपे का शिवसेना में प्रवेश राष्ट्रवादी कांग्रेस नेतृत्व से चर्चा के बाद ही कराया गया।


सामंत ने कहा कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच विवाद की जो खबरें सामने आ रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने बताया कि परांजपे के पार्टी प्रवेश से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और जय पवार से बातचीत की गई थी।


उदय सामंत ने कहा कि महायुति के सभी दल गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आनंद परांजपे का “डीएनए शिवसेना का” है और वे अपने पुराने घर में वापस लौटे हैं।


सामंत ने बताया कि सांसद श्रीकांत शिंदे ने परांजपे को शिवसेना में लौटने का निमंत्रण दिया था और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया।


इस दौरान उदय सामंत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान के बाद राज्य सरकार और उद्योग विभाग में ईवी वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाया जा रहा

You may also like

Leave a Comment