Home राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा सेक्टर-63 की फैक्ट्री में भीषण आग, तीन कंपनियां चपेट में, लाखों का नुकसान

नोएडा सेक्टर-63 की फैक्ट्री में भीषण आग, तीन कंपनियां चपेट में, लाखों का नुकसान

by Kalpana Pandey
0 comments

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित डी ब्लॉक में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बैग और गारमेंट्स फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास की दो अन्य कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को लगाया गया। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है। वहीं पुलिस आसपास के इलाके को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।

You may also like

Leave a Comment