Home दुनियापश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए मर्डर केस की जांच में बलिया पहुंची CBI, आरोपी राज सिंह के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ तेज

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए मर्डर केस की जांच में बलिया पहुंची CBI, आरोपी राज सिंह के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ तेज

by Kalpana Pandey
0 comments

बलिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पीए चन्द्रनाथ रथ मर्डर केस की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बलिया पहुंची और आरोपी राज सिंह के परिवार, दोस्तों और व्यापार से जुड़े लोगों से गहन पूछताछ की।


सीबीआई टीम ने बलिया सदर कोतवाली में आरोपी राज सिंह की मां और भाई से घंटों पूछताछ की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने आरोपी के घर के सीसीटीवी फुटेज, कपड़ों के शोरूम से जुड़े वीडियो फुटेज और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि टीम कपड़ा कारोबार से जुड़े दुकानदारों और राज सिंह के करीबी दोस्तों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।


इस पूरे मामले में आरोपी राज सिंह की बहन और अधिवक्ता दीपशिखा सिंह ने सीबीआई जांच पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। साथ ही उन्होंने अपने भाई की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।


वहीं आरोपी पक्ष के वकील का कहना है कि सीबीआई की टीम पिछले दो दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है। उनके मुताबिक टीम ने 5 से 7 लोगों से लंबी पूछताछ की है और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को भी जब्त किया है। वकील ने दावा किया कि जांच पूरी होने के बाद “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।


फिलहाल सीबीआई की जांच जारी है और इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में आगे कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment