ठाणे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन सरकार की ओर से सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें बधाई दी है। ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह प्रतिक्रिया दी।
ठाणे महानगरपालिका स्थित शिवसेना कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद थे। इस दौरान मीडिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को और मजबूत करने का काम कर रहे हैं और उन्हें मिला यह सम्मान पूरे देश के लिए गौरव की बात है।