Home दुनियापीएम मोदी की अपील का सोलापुर में असर, सांसद-विधायक ने एक गाड़ी से किया 30 किलोमीटर का सफर

पीएम मोदी की अपील का सोलापुर में असर, सांसद-विधायक ने एक गाड़ी से किया 30 किलोमीटर का सफर

by Kalpana Pandey
0 comments
पीएम मोदी की अपील का सोलापुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत करने की अपील का असर अब नेताओं में भी दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र के सोलापुर में शिवसेना और बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने एक साथ सफर कर लोगों को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की।

अक्कलकोट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय शिवसेना राज्यसभा सांसद
ज्योती वाघमारे, भाजपा आमदार महापौर


बीजेपी विधायक देवेंद्र कोठे, और महापौर विनायक कोंड्या ने सोलापुर से अक्कलकोट तक करीब 30 किलोमीटर का सफर एक ही गाड़ी में तय किया।


नेताओं ने कहा कि ईंधन बचत केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। एक गाड़ी में सफर कर इन नेताओं ने लोगों को संदेश दिया कि अगर छोटी-छोटी पहल की जाए तो ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण भी कम किया जा सकता है।


इस दौरान शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने प्रधानमंत्री की अपील को जनहित में बताते हुए कहा कि देशहित में सभी को ईंधन बचत के लिए आगे आना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment