Home क्राइमउल्हासनगर में नशीला कोल्ड्रिंक पिलाकर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार

उल्हासनगर में नशीला कोल्ड्रिंक पिलाकर लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

उल्हासनगर। विठ्ठलवाडी पुलिस ने राहगीरों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन सुर्वे और सतीश कनगिरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को चाय, कॉफी या कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करते थे और फिर उनके सोने-चांदी के गहने व नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस से खुलासा

पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि करीब एक महीने पहले बदलापुर निवासी तानाजी बोंद्रे को वीनस चौक इलाके में इसी तरीके से लूटा गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

मुख्य आरोपी नितिन सुर्वे को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 16 ग्राम सोने की चेन बरामद की है।

कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी नितिन सुर्वे एक सराईत अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment