Home दुनियामोदी सरकार के 12 साल पूरे, जगदंबा माता मंदिर में पीएम मोदी के दीर्घायु की प्रार्थना

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, जगदंबा माता मंदिर में पीएम मोदी के दीर्घायु की प्रार्थना

by Kalpana Pandey
0 comments

नासिक/येवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नासिक जिले के येवला स्थित ग्रामदैवत श्री जगदंबा माता मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देशसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर समदड़िया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने जगदंबा माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की और केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न नीतिगत निर्णयों की सराहना की।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रांति और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

You may also like

Leave a Comment