Home राज्यदिल्ली NCRपीएम मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

पीएम मोदी ने रचा इतिहास, सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 10 जून 2026 को भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया। पीएम मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने वाले नेता बन गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रिकॉर्ड करीब 72 वर्षों से कायम था।

पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 10 जून 2026 को उन्होंने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण बताया है। पार्टी की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों के माध्यम से इस उपलब्धि का जश्न मनाया जा रहा है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक मंच पर नई पहचान हासिल की है। इसी उपलब्धि के सम्मान में आज देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

You may also like

Leave a Comment