Home वेब स्टोरीजWest Bengal Election 2026: पहले चरण में सुबह 11बजे 41.11% मतदान, मुर्शिदाबाद में तनाव के बीच चुनावी रण जारी

West Bengal Election 2026: पहले चरण में सुबह 11बजे 41.11% मतदान, मुर्शिदाबाद में तनाव के बीच चुनावी रण जारी

by Real Khabren
0 comments
West Bengal Election 2026: पहले चरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान पूरे राज्य में जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक कुल 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।


इस चरण में कुल 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें सभी को फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 4,025 मतदाता भी इस लोकतांत्रिक पर्व में भाग ले रहे हैं, जबकि 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 2 लाख 4 हजार 618 वरिष्ठ नागरिक मतदान सूची में शामिल हैं।
इसके अलावा 43 अनिवासी भारतीय मतदाता और 69 हजार 468 सेवारत मतदाता भी इस चरण का हिस्सा हैं। कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 1,311 पुरुष और 167 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
इस चुनावी मुकाबले में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मानी जा रही है। हालांकि इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराया जा रहा है, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था।
सुरक्षा के लिहाज से पूरे राज्य में अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।
इसी बीच मुर्शिदाबाद जिले से तनाव की खबरें सामने आई हैं, जहां राजनीतिक हलचल और विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल गरम हो गया है। टीएमसी के विरोध के बाद हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में स्थिति और संवेदनशील हो गई है।
फिलहाल पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन कई इलाकों में राजनीतिक तनाव और टकराव की स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment