[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या में सवा कोसी नित्य परिक्रमा का भव्य आयोजन, 108 मंदिरों को किया गया शामिल

अयोध्या में सवा कोसी नित्य परिक्रमा का भव्य आयोजन, 108 मंदिरों को किया गया शामिल

by Kalpana Pandey
0 comments

अयोध्या, 21 अगस्त: श्रीराम कोट नित्य नियमित परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को सवा कोसी नित्य परिक्रमा का भव्य और वृहद स्वरूप देखने को मिला। इस विशेष परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कई प्रमुख संत-महात्माओं ने हिस्सा लिया।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत अयोध्या के 108 प्रमुख मंदिरों को समाहित करते हुए यह सवा कोसी परिक्रमा आयोजित की जाती है। लगभग चार किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा को श्रद्धालु एक घंटे से भी कम समय में पूरा करते हैं।

वर्षगांठ के मौके पर आयोजित परिक्रमा में संत-महात्माओं की विशेष मौजूदगी रही। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारों के साथ परिक्रमा पूरी की।

आयोजकों के अनुसार, श्रीराम कोट नित्य नियमित परिक्रमा का उद्देश्य अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक परिक्रमा मार्ग से जोड़ना और श्रद्धालुओं को इन पवित्र स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है।

You may also like