Home राज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गोवंश से टकराई बाइक, हेड कांस्टेबल की मौत

अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गोवंश से टकराई बाइक, हेड कांस्टेबल की मौत

by Kalpana Pandey
0 comments

अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बरईपारा कट के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक गोवंश से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार वर्मा (पुत्र वासुदेव) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है, जो पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार रात मोटरसाइकिल से कुमारगंज की ओर से अयोध्या जा रहे थे।

रात करीब 9:30 बजे बरईपारा हाईवे कट के पास अचानक सड़क पर आए गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हेड कांस्टेबल को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस दुर्घटना ने हाईवे पर आवारा गोवंश की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You may also like

Leave a Comment