
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। चारसादा के उत्मानजई इलाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के जिला प्रमुख मौलाना मोहम्मद इदरीस की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
वह दारुल उलूम जा रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की। हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस और CTD ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।