Home ट्रेंडिंगलंदन में एकनाथ शिंदे का जोरदार स्वागत! ढोल-ताशों की गूंज के बीच 3 बड़े पुरस्कारों से होंगे सम्मानित

लंदन में एकनाथ शिंदे का जोरदार स्वागत! ढोल-ताशों की गूंज के बीच 3 बड़े पुरस्कारों से होंगे सम्मानित

by Kalpana Pandey
0 comments

लंदन: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो दिवसीय लंदन दौरे पर पहुंचे हैं। हीथ्रो एयरपोर्ट पर स्थानीय मराठी समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने ढोल-ताशों के साथ उनका स्वागत किया और जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाए। एयरपोर्ट परिसर में इस दौरान उत्साह का माहौल नजर आया।

एकनाथ शिंदे के लंदन दौरे के दौरान उन्हें तीन अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में उन्हें ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकग्निशन’ अवॉर्ड दिया जाएगा।

इसके अलावा हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित ‘इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2026’ में एकनाथ शिंदे को ‘स्टेट्समैनशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र मंडल की ओर से उन्हें ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के कार्यकाल के दौरान लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक-केंद्रित प्रशासन को देखते हुए उन्हें इन सम्मानों के लिए चुना गया है।

लंदन में मराठी समुदाय की ओर से हुए भव्य स्वागत के बाद अब एकनाथ शिंदे के सम्मान समारोहों को लेकर भी उत्सुकता बनी हुई है।

You may also like

Leave a Comment