[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगसतीशभाऊ वैद्य के समर्थन में MNS का जाहिर निषेध आंदोलन

सतीशभाऊ वैद्य के समर्थन में MNS का जाहिर निषेध आंदोलन

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष सतीशभाऊ वैद्य के समर्थन में जाहिर निषेध आंदोलन किया गया। यह आंदोलन सराईत गुन्हेगारों की ओर से किए जाने वाले जानलेवा हमलों के विरोध में आयोजित किया गया।

आंदोलन के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सतीशभाऊ वैद्य के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया और उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।

मनसे कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले में प्रशासन से उचित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की अपील की।

सतीशभाऊ वैद्य के समर्थन में आयोजित इस आंदोलन के जरिए मनसे कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के साथ एकजुटता भी दिखाई।

You may also like

Leave a Comment