
प्रदेश प्रवक्ता राम कुलकर्णी ने कहा कि चुनावी नतीजों में जनता का स्पष्ट जनादेश सामने आने के बावजूद कुछ विपक्षी नेता उसे स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने संजय राऊत और अतुल लोंढे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे जनता की भावनाओं को समझने में नाकाम रहे हैं।
कुलकर्णी के अनुसार, जो नेता बीजेपी के खत्म होने की बातें कर रहे थे, वही अब जनादेश से मुंह मोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कायम है।
उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और उसे स्वीकार कर आत्ममंथन करना चाहिए।