Home क्राइमठाणे में बुजुर्ग से मारपीट का VIDEO वायरल, ओला चालक पुलिस हिरासत में

ठाणे में बुजुर्ग से मारपीट का VIDEO वायरल, ओला चालक पुलिस हिरासत में

by Kalpana Pandey
0 comments

ठाणे | ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक ओला चालक बुजुर्ग के साथ हाथापाई करता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी चालक और बुजुर्ग के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चालक ने अपना आपा खोते हुए बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर मारपीट की।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी स्थानीय राजनीतिक पदाधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। कई घंटों की खोजबीन के बाद आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती आक्रामकता और सड़क पर होने वाली हिंसक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्गों के साथ इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You may also like

Leave a Comment