[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशदिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहे बाइक राइडर को ट्रक ने मारी टक्कर, कौशाम्बी में हालत गंभीर

दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहे बाइक राइडर को ट्रक ने मारी टक्कर, कौशाम्बी में हालत गंभीर

by Kalpana Pandey
0 comments

कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश): दिल्ली से पश्चिम बंगाल की बाइक यात्रा पर निकले एक बाइक राइडर सड़क हादसे का शिकार हो गए। कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कल्याणपुर के पास हुआ। ट्रक की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल की पहचान स्माइल शेख, पुत्र अशरफुल शेख, निवासी मानसिंहपुर, थाना सागर दिघी, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह बाइक से दिल्ली से पश्चिम बंगाल लौट रहे थे।

कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment